रुद्रपुर, मार्च 22 -- सितारगंज, संवाददाता। पीलीभीत (यूपी) निवासी एक महिला ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। महिला का आरोप है कि सौतेले पिता ने उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया और अब भी उसे धमकाकर परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2017 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने नानकमत्ता क्षेत्र के एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। उस समय वह और उसके भाई-बहन नाबालिग थे। मां की दूसरी शादी के बाद सभी शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव में रहने लगे। वर्ष 2018 में उसकी बहन की शादी हो गई और 2019 में उसकी मां का भी निधन हो गया। इसके बाद उसका भाई पढ़ाई के लिए बाहर चला गया और वह घर में सौतेले पिता के साथ अकेली रह गई। आरोप है कि इसी दौरान एक दिन जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तब सौतेले पिता ने चोरी-छिपे...