उरई, अगस्त 12 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता पर 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात के समय घर में उसके पति आरोपी शिवकरन ने उसकी बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी ने रोते हुए पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। जानकारी मिलते ही परिजनों ने कालपी कोतवाली में शिकायत की। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार ...