राजगढ़, मई 29 -- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जंहा सौतेले पिता ने 12 साल की नाबालिग बेटी को 12 लाख रुपए में बेच दिया ओर उसकी शादी एक 26 वर्षीय युवक से करा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब राजगढ़ के कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मखेनिया तक जानकारी पहुंची। थाना प्रभारी ने युवती को सुरक्षित संरक्षण में लेकर जब भरोसे में लेकर काउंसलिंग कराई तो पीड़िता ने अपनी पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मास्टरमाइंड आरोपी पिता फरार है जिस पर 10 हजार ...