बदायूं, जुलाई 3 -- बदायूं, संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश की सौतेली मां ने कहा कि जितेंद्र उनके पास कभी नहीं आता था। वह बेलदारी करने की बात कहता था। उसके अपराधी होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। पुलिस की सूचना मिलने के बाद ही वह बदायूं पहुंचीं। यह भी पढ़ें- 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दरोगा-सिपाही घायलसौतेली मां का बयान मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू की सौतेली मां इंद्रवती ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने के बाद ही उन्हें घटना की जानकारी हुई और वह बदायूं पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जितेंद्र उनके पास कभी नहीं आता था और इधर-उधर रहकर अपना जीवन बिताता था। जब भी कभी उससे बात होती थी तो वह खुद को बेलदारी का काम करने वाला बताता था। इंद्रवती ने कहा कि उन्होंने कभ...