सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीटकर मार डाला
बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची की पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव सुरजावली निवासी विनोद ने पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद दूसरी शादी पूनम से की थी। आरोप है कि सौतेली मां का व्यवहार काव्या उम्र 3 वर्ष के प्रति अक्सर कठोर रहता था। वह उसे छोटी-छोटी बातों पर डांटती-फटकारती रहती थी। बुधवार को भी किसी बात को लेकर पूनम का गुस्सा भड़क गया। जिसके बाद उसने सौतेली बेटी काव्या (3 वर्ष) को बुरी तरह लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान काव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने हिरासत में ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.