गोपालगंज, अप्रैल 5 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड की रहने वाली एक किशोरी ने सौतेली मां की फटकार से नाराज होकर जहर खा लिया। जहर खाने के बाद वह अचेत हो गई। अचेतवस्था में परिवार के सदस्यों की नजर जब उस पर पड़ी तो वे आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर उसे मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। इलाज के क्रम में उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे पीएमसीएच के लिए लेकर रवाना हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अरार मोड़ कर रहने वाली किशोरी को उसकी सौतेली मां पूजा देवी ने किसी बात को लेकर डांट-फटकार लगा दी थी। जिससे नाराज होकर उसने जहर का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.