मेरठ, अप्रैल 20 -- महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में पल्लवपुरम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि ग्राम सोफीपुर निवासी रिंकू उम्र करीब 35 वर्ष ने अपनी पत्नी की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और अन्य परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना पल्लवपुरम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.