बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी, संवाददाता। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी मोहम्मद वैश ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद एक महिला से निकाह किया था, जिसकी पहले से एक बेटी थी। आरोप है कि उसने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल परीक्षण और शुरुआती जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था।जहांगीराबाद पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी मोहम्मद वैश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भे...