सौतले बेटे ने किया जान लेने का प्रयास, आठ नामजद
मेरठ, सितम्बर 6 -- कालियागढ़ी निवासी एक महिला की उसके सौतेले बेटे ने सास, ननद व ननदोई संग मिलकर जान लेने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने मारपीट की और उसे मायके में छोड़कर फरार हो गए। थाना मेडिकल पर एसएसपी के आदेश पर घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल के कालियागढ़ी निवासी पूनम ने बताया कि 14 जनवरी 20 को उसकी शादी तलाकशुदा राकेश निवासी सिंहानी गाजियाबाद से हुई थी। उसका पहली पत्नी से एक बेटा तुषार उर्फ टीनू है। पति का व्यवहार सही था लेकिन सौतेला बेटा उस पर गलत निगाह रखता था। उसके एक बेटा हुआ। इसके बाद से तुषार, सास, तीन ननद का व्यवहार बदल गया। सास व ननद उसे भड़काकर उससे मारपीट कराते थे। 17 फरवरी 26 को आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपियो ने उसे मारपीट कर मायके कालियागढ़ी में छोड़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.