खगडि़या, मार्च 16 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि सौढ उत्तरी पंचायत के महादलित बस्ती में सड़क नहीं पहुंच सकी है । सांसद विकास मद से बनाये गए सड़क बतौर आधे रास्ते में ही समाप्त हो गया है। आज दुधैला महादलित बस्ती के लोग बारिश के मौसम में कच्ची सड़कों से आवाजाही करने क ो विवश हैं। बताया जा रहा है कि सांसद विकास मद से बतौर तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण किया गया है। शेष सड़क निर्माण की आस में पड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के दुधेला गांव में सत्र 2023 -24 में सांसद विकास योजना की राशि से जीएन बांध से होते हुए अर्जुन रजक के घर तक तकरीबन आठ लाख की राशि से मिट्टी भराई इट सोलिंग व पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है। शेष जगह अभी तक निर्माण कार्य के लिये कोई पहल नहीं की जा रही है लेकिन विभाग के अधिकारी व संवेदक की उदासीनता के का...