मैनपुरी, जनवरी 5 -- किशनी तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा सौज में पर्यटन की दृष्टि संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। वेटलैंड घोषित किया गया। यहां विदेशी पक्षी आते हैं औन इन्छे देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी आते हैं। लेकिन यहां मछली पालने के लिए जिन लोगों को पट्टा दिया गया है उन्होंने तीन-तीन पंपसेट लगाकर पानी को सुखाने का काम शुरू कर दिया है। जबकि यह पट्टे की शर्तों का खुला उल्लंघन है। मामले में डीएम से शिकायत की गई है। ग्राम मईखेड़ा सौज निवासी हर्ष कुमार पुत्र अखिलेश कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में बताया कि ग्रामसभा सौज में दो गाटा संख्या से जुड़े 22.12 हेक्टेयर और 17 हेक्टेयर क्षेत्रफल के दो संयुक्त रूप से तालाब हैं। जिसमें एक गाटा का पट्टा अवधेश दिवाकर पुत्र रामदुलारे निवासी सौज ने एक समिति बनाकर करा...