आरा, मई 17 -- ​-10 जून को दलिपपुर में 10 हजार कार्यकर्ताओं का सम्मान और सामूहिक भोज का होगा आयोजन ​ जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के मंत्री सह जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने रविवार को बताया कि सवारथ साहू खेल मैदान को अब भव्य लुक दिया जाएगा। इसके निर्माण पर एक करोड़ की लागत आएगी, जिससे स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेगी।​ यह भी पढ़ें- बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए एनकाउंटर जरूरी: मंत्रीकार्यकर्ता सम्मेलन और भोज उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन सह भोज का आयोजन किया गया था पर पत्नी के आसमयिक निधन के बाद कार्यक्रम स्थगित हो गया था। फिर कार्यकर्ताओं के मांग पर 10 जून को 10 हजार कार्यकर्ताओं का दलिपपुर फील्ड सम्मान और भोज होगा। यहां पूरे भोजपुर के एनडीए कार्यकर्ताओं सहित विस क्षेत...