बिहारशरीफ, मई 2 -- सौगात: 56 साल का इंतजार खत्म, शेखपुरा के 4 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज मुंगेर विश्वविद्यालय ने दी मंजूरी, अरियरी, चेवाड़ा, घाटकुसुम्भा व शेखोपुरसराय में होगी शुरुआत जबतक कॉलेजों का अपना भवन नहीं बनता, तबतक प्रखंड के मिडिल स्कूलों में चलेंगी कक्षाएं शुरुआत में आर्ट्स के 6 विषयों में होगी पढ़ाई, हर विषय के लिए 48-48 सीटें की गई हैं निर्धारित सत्र 2026-30 में दाखिले के लिए छात्र ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन फोटो कॉलेज : चेवाड़ा का मॉडल स्कूल भवन, जहां चलेगा डिग्री कॉलेज। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की उच्च शिक्षा के इतिहास में एक नया और सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। पूरे 56 साल के लंबे इंतजार के बाद जिले को चार नए डिग्री कॉलेजों की सौगात मिली है। मुंगेर विश्वविद्यालय ने अरियरी, चेवाड़ा, घाटकुसुम्भा और शेखोपुरसरा...