गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में नए कार्यक्रमों, नए विषयों और सीटों में वृद्धि को एक बार फिर मंजूरी दे दी है। इससे पहले बीते 8 मई को भी गुरुग्राम समेत प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी सीटें व नए कोर्स जारी किए गए थे। वही एक बार फिर से जरूरत को देखते हुए और कॉलेज की मांग को देखते हुए भी कोर्सेज दिए गए हैं। इस फैसले में गुरुग्राम जिला सबसे प्रमुख जिलों में शामिल है, जहां विद्यार्थियों की मांग और रोजगार आधारित शिक्षा की जरूरतों को देखते हुए कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। साथ ही कुछ पाठ्यक्रमों में सीटें भी बढ़ाई गई हैं。 यह भी पढ़ें- सौगात: उच्च शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर बढ़ाई कॉलेज के लिए सीटें और नए कोर्सनए पाठ्यक्रमों का विस्तार दरअसल, पिछले कुछ वर्ष...