फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद। जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। एनआईटी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट परियोजना को सरकार ने मंजूरी दी गई है। सोमवार को बजट सत्र में सरकार ने परियोजना के लिए 1550 करोड़ रुपये का फंड देने की घोषणा की है। इससे जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। एलिवेटेड रोड बनने से गुरुग्राम से आने वाले लोग चंद मिनट में बिना रुके सीधे ग्रेटर फरीदाबाद पहुंच सकेंगे। स्मार्ट सिटी में सैनिक कॉलोनी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए अभी कनेक्टिविटी का काफी अभाव है। दोनों क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए अभी कोई सीधी सड़क नहीं है। इस कारण वाहन चालकों को ग्रेटर फरीदाबाद पहुंचने के लिए कई जगहों के चक्कर काट कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इस दौरान उन्हें लंबे जाम से भी जूझना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.