ललितपुर, मार्च 27 -- तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सौंरई में शुक्रवार दो अलग - अलग स्थानों पर आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही। एक जगह हजारों रुपए कीमत की कृषि सामग्री जलकर राख हो गयी। सैकड़ों किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड की पहली घटना ग्राम सौंरई के खेरी वाले हार के पास हुई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अचानक से खेतों में आग की लपटें देखी गईं, जिससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। करीब 50 किसान आनन - फानन में मौके पर पहुंचे और जिसको जो सूझा, उस तरह से आग बुझाने के प्रयास में जुट गया। कोई किसान पेड़ के पत्तों से आग बुझाने लगा, तो कोई पानी छिड़ककर लपटों पर काबू पाने की कोशिश करता रहा। बावजूद इसके आग ने करीब पांच एकड़ खेत में गेहूं की फसल के अवशेष को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.