संभल, मई 25 -- सौंधन,संवाददाता। विकासखंड पंवासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौंधन मोहम्मदपुर के बाजार स्थित चौराहे पर लगे सार्वजनिक प्याऊ पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते समस्या रोजाना गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार बाजार में रामलीला चौराहे और मुख्य चौराहे तथा सिहाबली रोड स्थित स्कूल के गेट पर पर लगाए गए। प्याऊ लंबे समय से बंद पड़े हैं। हालत यह है।कि राहगीर एक-एक बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। बाजार में लगे हैंडपंप भी गंदा पानी उगल रहे हैं,जिससे लोगों को पीने योग्य पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर कई...