संभल, अप्रैल 8 -- मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाबा रतन गिरी आदर्श इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आंचल सिद्धू ने वीडियो के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। उपनिरीक्षक आंचल सिद्धू ने कहा कि इन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी होने से महिलाएं और बच्चे आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...