सौंधन के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
संभल, मई 17 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी युवक की रविवार को गुडगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने फुफेरे भाई व अन्य साथियों से शव गांव लाने के लिए कहा। तीन बजे शव लेकर साथी गांव आ गए। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव सौंधन निवासी सोमवीर पिछले तीन साल से गुड़गांव के सेक्टर-38 सुभाष चौक इलाके में रहकर टेंपो चलाता था। रविवार सुबह उसके फुफेरे भाई सनीपाल ने परिजनों को सूचना दी कि सोमवीर कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से लटका मिला है। यह भी पढ़ें- सूने पड़े घर से फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव सनीपाल के अनुसार सोमवीर सुबह 7 बजे टेंपो खड़ा कर कमरे में सोने चला गया था। सुबह 10 बजे तक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.