संभल, मार्च 6 -- होली के अगले दिन आयोजित होने वाला सौंधन क्षेत्र का प्रसिद्ध और ऐतिहासिक ध्वजा मेला इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। तहसील क्षेत्र के थाना कैलादेवी अंतर्गत ग्राम सिहावली स्थित बाबरे बाबा गोपाल धाम आश्रम में आयोजित इस मेले में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। ध्वजा मेले की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा है। इस मेले में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त यहां अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराते हैं और बाबा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगते हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं। मेले में घुड़सवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिले और आसपास के क्षेत्रों से घुड़सवार अपने घोड़े लेकर पहुंचे और रेस का आयोजन हुआ। वहीं क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से ...