संभल, मई 1 -- तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एएसआई संरक्षित किले से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई प्रशासन ने तेज कर दी है। जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देश पर बीते शुक्रवार से किले के भीतर बने अवैध घरों को बुलडोजर के जरिए हटाने का अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान कई ग्रामीणों ने खुद ही अपने मकान तोड़ना शुरू कर दिया, ताकि प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके। गुरुवार को एसडीएम वंदना मिश्रा और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और चल रहे अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने एएसआई द्वारा कराए जा रहे किले के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने मौके पर एकत्रित ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए तीन दिन के भीतर अवैध कब्जे हटाकर स्थान खाली करने के निर्देश दिए। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.