संभल, जून 8 -- जनपद की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने की दिशा में प्रशासन महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने तहसील क्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर स्थित ऐतिहासिक किला कारवां सराय का निरीक्षण किया। हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जीर्णोद्धार किए गए भव्य प्रवेश द्वार का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने परिसर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारवां सराय परिसर के आसपास निवास कर रहे भूमिहीन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाए। पात्र परिवारों को नियमानुसार अन्य स्थानों पर पट्टा आवंटित कर बसाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि...