रामगढ़, मई 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा बस्ती में आदिवासी-हरिजन समाज की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता बंधु करमाली व संचालन रामबिलास करमाली ने किया। इसमें आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रस्तावित सौंदा डी परियोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उनकी जमीन पर लंबे समय तक सीसीएल ने उत्खनन कर कोयला निकाला है, लेकिन इसके बदले उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला और न ही रोजगार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि विस्थापित और रैयत परिवार पहले भी ठगे जा चुके हैं, इसलिए अब बिना अधिकार लिए दोबारा गलती नहीं करेंगे।वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक सीसीएल प्रबंधन स्थानीय रैयतों और प्रभावित परिवारों को उनका वाजिब हक, मुआवजा और नौकरी नहीं देती है, तब तक क्षेत्र में नई खदान नहीं खुलने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- संगम आउटसोर्स पैच में र...