रामगढ़, मई 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी में सोमवार को गंगा दशहरा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय नलकारी नदी तट पर विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने मां गंगा की जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौंदा डी परियोजना के पीओ कैलाश कुमार उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया उपेंद्र शर्मा शामिल हुए। अतिथियों ने गंगा दशहरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजकर रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- गौतम कुंड मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गंगा दशहरा मौके पर दशरथ कुर्मी, श्रीकांत समेत बड़ी संख्या में श्...