रामगढ़, मार्च 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर सौंदा डी पंचायत में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन डब्लू पांडेय ने किया। बैठक में तय हुआ कि रामनवमी को लेकर मुख्य अखाड़ा, क्लब घर और हनुमान मंदिर में 26 मार्च को रात्रि 8 बजे से 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू होगा। वहीं 27 मार्च को शाम 4 बजे जुलूस निकाला जाएगा। यहां विशाल पांडेय को सर्वसम्मति से सचिव बनाया गया। इसी प्रकार रामनवमी मैदान आजाद नगर स्थित हनुमान मंदिर में भी बैठक कर जुलूस व झांकी पर चर्चा हुई। इसके बाद मुखिया उपेंद्र शर्मा व पंचायत समिति सदस्य कुमकुम पांडेय की ओर से पंचायत के चार हनुमान मंदिरों में चार-चार कुर्सियां दी गई। इसी प्रकार पंचायत के मस्जिद और चर्च की कमेटी को भी दो-दो कुर्सियां दी गई। बैठक में मुख्य अखाड़ा हनुमान मंदिर के अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.