चम्पावत, मई 10 -- सतीश जोशी, चम्पावत। भिंगराड़ा के सील मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 29.70 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि यहां 74.25 लाख से सौंदर्यीकरण कार्य किया जाना है। योजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में तमाम कार्य किए जाने है। गौरतलब है कि भिंगराड़ा मंदिर सील क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी विशेष पहचान रखता है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...