रिषिकेष, दिसम्बर 19 -- ग्राम पंचायत जोगीवाला के पंचायत पदाधिकारी स्वच्छता अभियान को लेकर मुस्तैद दिख रहे हैं। यहां जनप्रतिनिधियों के नेतृतव में सौग और जाखन नदी के किनारे फैले कूड़ा-कचरे की समस्या को लेकर सफाई अभियान चला। शुक्रवार को जोगीवाला माफी के ग्राम प्रधान शैलेन्द्र रागड़ के नेतृत्व में सौग और जाखन नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बना अमृत सरोवर गांव की शोभा बढ़ा रहा है, लेकिन नदी किनारों पर कूड़ा फेंके जाने से प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही थी। इसी को देखते हुए सौग और जाखन नदी के किनारों की साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति सौंग या जाखन नदी में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ का...