सो रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज
उन्नाव, अगस्त 22 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भोर में घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव का युवक उसके पास पहुंचा और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया तथा शोर न मचा सके, इसके लिए उसके मुंह पर हाथ रख दिया। युवती ने किसी तरह आरोपी का हाथ हटाकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.