संभल, मई 4 -- तहसील क्षेत्र के गांव सैंजनी में रविवार सुबह करीब 6 बजे मोरसरी पत्नी दिनेश घर में चार पाई पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीला सांप चारपाई पर चढ़ गया और महिला के चेहरे पर डस लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन चन्दौसी सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...