सोहेलवा वन क्षेत्र से 11 बेशकीमती खैर के पेड़ काटकर चोरी, वन विभाग में हड़कंप
बलरामपुर, मई 10 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की बनकटवा रेंज में अज्ञात लकड़ी तस्करों द्वारा 11 बेशकीमती खैर के पेड़ों की कटान कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना ग्राम पंचायत निनोहनी ईटवा के पास स्थित पहाड़ी नाला कचनी के किनारे की बताई जा रही है, जहां काफी पुराने और मोटे खैर के पेड़ लगे हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात अज्ञात लोग पेड़ों को काटकर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान रामजी तिवारी ने बताया कि मामले की लिखित सूचना थाना हर्रैया और बनकटवा रेंजर को दे दी गई है। इस संबंध में रेंजर शत्रुहन ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटे पेड़ों के जड़ों की नाप-जोख कर आवश्यक अभिलेख तैयार किए हैं। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.