गोंडा, जून 10 -- नवाबगंज। क्षेत्र के जैतपुर गांव के केवटहिया मजरे के निकट सोमवार के रात पकड़ी गई मादा तेंदुआ को बलरामपुर जिले के सोहेलवा जंगल में बुधवार देररात छोड़ा जाएगा। बुधवार देरशाम इसके लिए उच्चाधिकारियों से परमिशन मिली। इस वजह से मादा तेंदुआ टिकरी रेंज पर पिंजरे में कैद है। अलबत्ता उसे विभाग के विशेषज्ञ टीम द्वारा ट्रैंक्युलाइज करते हुए उसके शरीर को जकड़े जाल को काट दिया गया है। इससे उसकी स्थिति और बेहतर हो गई है। गर्मी के चलते मादा तेंदुआ पर पानी कि छिड़काव और कर्मियों द्वारा मांस परोसा गया। रेंजर अभिषेक सिंह ने बताया कि लखनऊ से विभाग के आला अधिकारियों की अनुमति मिल गई है। मादा तेंदुए को देररात बलरामपुर के सोहेलवा जंगल में छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...