चतरा, अप्रैल 9 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोहावन मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इनमें एक युवक को गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुंदा से लावालौंग की ओर आ रही एक बाइक की विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान कुंदा थाना क्षेत्र के मरगड़ा स्थित लकड़धरी गांव निवासी मुनेश्वर गंझू के रूप में हुई है। वहीं दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोहावन मोड़ के पास आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं...