बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोहसराय के निजी प्रतिष्ठान से बुधवार को धावा दल ने वहां काम कर रहे एक बाल श्रमिक को छुड़ाया। श्रम अधीक्षक अश्विनी कुमार ने कहा कि इस तरह से छापेमारी कर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया जाएगा। साथ ही वैसे संस्थानों पर कार्रवाई भी की जाएगी। धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सतीश सिंह, राकेश कुमार, चांदनी रस्तोगी, उज्ज्वल कुमार, शैलेंद्र कुमार व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...