बिहारशरीफ, मई 4 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर शहर के सोहसराय मोहल्ला के वार्ड संख्या चार के पार्षद प्रतिनिधि विनीत चौधरी ने धर्मशाला में लोगों के मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनायी। सोहसराय बाजार में विजय जुलूस निकाला गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग टीएमसी कार्यकर्ताओं के आतंक से परेशान थे। लोग भय के साये में जी रहे थे। मौके पर रंजन कुमार, सोनु कुमार, सुनील शर्मा, बन्टी गुप्ता, ब्रजेश कुमार, विकास कुमार, शिवम राज, भुषण कुशवाहा, अमित कुमार, अरविन्द पटेल, मिठ्ठू प्रसाद आदि मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अमित कुमार) यह भी पढ़ें- जीत पर खुश होकर भाजपाइयों ने मनायी होली-दिवाली यह भी पढ़ें- कर्नाटक भाजपा ने झालमुरी बांटकर जश्न मनाया यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत का जश्न, का...