लातेहार, जून 27 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोहर पंचायत के सोहर गांव में शनिवार को सामाजिक एकता का अद्भुत नजारा दिखा। उत्तर प्रदेश के प्रेरणा परमार्थ आश्रम के सौजन्य से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर 11 आदिवासी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। 11 दूल्हे ढोल-नगाड़ों के साथ बारात लेकर पहुंचे। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक झूमर गीतों से स्वागत किया। पंडित ने सभी जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया। कन्यादान की रस्म में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सामूहिक विवाह समिति के संयोजक रंजीत सिंह ने कहा यह आदिवासी बहुल क्षेत्र है। अपनी परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...