लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- ढखेरवा गिरिजापुरी हाईवे पर पढुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया गया। चार शवों का अंतिम संस्कार सोहरिया गांव में कर दिया गया, जबकि एक शव का अंतिम संस्कार सेमरी गांव में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद ये सभी शव गुरुवार शाम परिजनों को सौंप दिए गए थे। पूरे गांव में मातम का माहौल है, गांव में हर ओर से सिसकियों की ही आवाजें आ रही हैं। अंतिम संस्कार के समय लोगों का हुजूम शव यात्रा में शामिल रहा। शारदानगर थाना इलाके के सोहरिया गांव निवासी बालगोविंद के लड़के आदी का मुंडन संस्कार बहराइच के कारीकोट काली मंदिर पर होना था। यह भी पढ़ें- ब्रेक लगते ही अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, हादसे के बाद मची चीख-पुकार गुरुवार दोपहर तमाम लोग दो ट्रालियों में सवार होकर कार...