देवघर, जनवरी 7 -- पालोजोरी प्रतिनिधि मंगलवार को पालोजोरी के आदिवासी जागृति मंच के बैनर तले एवरग्रीन ब्लॉक मैदान में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में प्रखंड के दर्जनों आदिवासी गांव के पुरुष व महिलाओं के अलावे समाज के प्रबुद्ध जनों, आदिवासी संस्कृति व सभ्यताओं के जानकारों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम के मंच से जहां आदिवासी समाज के प्रबुद्ध जनों ने अपने विचार रखें वहीं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी संस्कृति व सभ्यता विश्व की पुरातन संस्कृति व सभ्यताओं में शुमार है। इसका अपना महत्व तो है ही साथ ही इस सभ्यता की बारीकियां प्रकृति से जुड़ाव को भी दर्शाता है। कार्यक्रम में मुख्य रुप में समाजसेवी बाबूराम मुर्मू,परमेश्वर मरांडी, महासभा के महासचिव पशुपति कोल, पूर्व जिप सदस्य छाया कोल ,गोखुल सोरेन, मुखिया लालकिशोर सोरेन उपस्थि...