दुमका, दिसम्बर 10 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। ग्राम प्रधान मांझी संगठन की ओर से इस वर्ष भी सोहराय मरांग दाय महापर्व हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। पर्व की बेहतर व्यवस्था को लेकर मंगलवार को प्रखंड परिसर में संघ के अध्यक्ष अर्जुन मरांडी की अध्यक्षता में विशेष चर्चा सभा की आयोजन की गई। मौके पर 6 जनवरी को सोहराय पर्व का आयोजन करने की निर्णय लिया गया। संघ के अध्यक्ष अर्जुन मरांडी ने बताया कि इस मौके पर नहाय पूजन एवं आदिवासी सांस्कृतिक पर्व एवं सागुन सोहराय मिलन समारोह की आयोजन की जाएगी। मौके पर ग्राम प्रधान मांझी संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.