जामताड़ा, जनवरी 11 -- सोहराय पेंटिंग के माध्यम से आदिवासी कलाकृति को जीवंत कर रही है महिलाएं उज्ज्वल,जामताड़ा। संथाल परगना प्रमंडल में इन दिनों सोहराय पर्व की धूम मची हुई है। इसको लेकर आदिवासी समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोहराय को देखते हुए घरों की साफ सफाई तथा रंग रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी कड़ी में घरों की सजाने के लिए संथाल परगना के आदिवासी बहुल गांव में प्रसिद्ध सोहराय पेंटिंग के तहत जीवंत कलाकृति दीवारों पर उकेरी जा रही है। जो घरों तथा गांव का शोभा बढा रहा है। जामताड़ा के बैजनाथडीह, लोहारंगी, चारेडीह,पगड़ा सहित विभिन्न गांव के दीवारों पर महिलाओं द्वारा सोहराय पेंटिंग से पारंपरिक आदिवासी चित्रकला को बनाई गई है। यह पेंटिंग आदिवासी समाज की संस्कृति और प्रकृति प्रेम को दर्शाती है। महिलाओं द्वारा बनाए गए इस पेंटिंग ...