पूर्णिया, अप्रैल 20 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी सोहराब हत्याकांड में मृतक की पहली पत्नी बीबी फरीदा खातून के आवेदन पर पुलिस ने सोहराब के कथित दूसरी पत्नी भीखमा देवी सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 102/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बीबी फरीदा खातून ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। उन्होंने सोहराब के कथित दूसरी पत्नी भीखमा देवी, उसके पहले पति संजय ऋषि समेत अन्य आरोपियों पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- मक्का खेत में युवक का शव मिला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं ...