मुरादाबाद, फरवरी 17 -- नगर में मंगलवार को मुरादाबाद आगरा हाईवे पर डाक बंगले के निकट मुड़िया राजा गांव में स्थित सोहम शिव मंदिर में शिवजी की मूर्ति स्थापना भक्ति भाव के साथ की गई। इससे पहले श्रद्धालुओं ने शिवजी की मूर्ति को अन्न, जल, फल, और शैया पर वास कराने के उपरांत मंगल स्नान कराया, नए वस्त्र धारण कराए और सिंहासन पर आरूढ़ कर बैंड बाजा और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली, जो मंदिर पर पहुंच कर रुकी। वहां श्री महंत हेमानंद जी की अध्यक्षता में पंडित गणेश प्रसाद नैनवाल और केशवानंद सती ने मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति की स्थापना कराई। मुख्य यजमान के रूप में उदयवीर यादव सुदेश यादव रहे। कार्यक्रम में गौरव यादव, संजय यादव, सिपाही सिंह यादव, अनीता यादव, सुनीता यादव, सुरेंद्र चौहान, रोहित कुमार, सचिन अग्रवाल, मस्तराम, राजेश, प्रवेश प्रजापति आदि ...