सोहबतियाबाग में मजार पर नहीं लगा मेला, ताला बंद
प्रयागराज, मई 17 -- सिकंदरा में गाजी मियां की मजार को लेकर विवाद के बाद अब शहर में जार्जटाउन के सोहबतियाबाग स्थित रौजा मजार भी सुर्खियों में आ गया है। ज्येष्ठ माह के रविवार को लगने वाले मेले के लिए अनुमति नहीं मिली। इसके कारण मेला नहीं लगा। मजार पर ताला बंद कर दिया गया। यहां आने वाले लोग मायूस लौट गए। मजार पर ताला लगने के बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उस ओर जाने वाले सभी रास्तों को भी बंद कर दिया था। मजार पर ताला बंद होने पर मुतवल्ली और पुलिस ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। मुतवल्ली एकलाख हुसैन के मुताबिक, जार्जटाउन थाना प्रभारी ने ताला बंद करने को बोला था, जबकि थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने इस बात का खंडन किया। उनका कहना है कि मेले की अनुमति न मिलने और आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थता के कारण मुतवल्ली ने खुद ताला बंद किया।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.