गुरुग्राम, अक्टूबर 30 -- गुरुग्राम के सोहना ब्लॉक के गांव बालूदा में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिसके चलते किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का तोड़फोड़ दस्ता गांव बालूदा में पहुंच गया। एक कॉलोनी को करीब पौने तीन एकड़ में विकसित किया जा रहा था। इस कॉलोनी में एक मकान का निर्माण किया जा रहा था। डीटीपीई अमित मधोलिया का आदेश मिलने के बाद बुलडोजर ने इस मकान को मलबे में तब्दील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों को फंसाने के लिए प्रॉपर्टी माफियाओं ने सड़कों का निर्माण कर दिया था, जिसे उखाड़ा गया। इसके अलावा 30 मकानों को तैयार करने के लिए डाली गई डीपीसी को तोड़ा गया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.