गुड़गांव, जनवरी 28 -- सोहना। नगर परिषद सोहना के शहरी क्षेत्र में स्वच्छता के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों की हालत बदतर होने से लोग इनका उपयोग करने के बजाय खुले में शौच करने को मजबूर हैं। परिषद द्वारा मरम्मत और नए आधुनिक शौचालयों के निर्माण का कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि शहर में गंदगी का अंबार लग रहा है और लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। करीब छह साल पहले शहर के मुख्य बाजारों में आधा दर्जन सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। पिछले एक साल से इनकी हालत जर्जर बनी हुई है, जिससे दुर्गंध और गंदगी के कारण राहगीर इनके पास से गुजरने में भी कतराते हैं। करीब तीन माह पहले नगर परिषद ने खुद इन शौचालयों की मरम्मत का जिम्मा उठाया था, लेकिन कछुआ गति का आलम यह है कि 7 में से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.