गुड़गांव, मार्च 5 -- सोहना। महिलाओं में तेजी से बढ़ते स्तन और बच्चादानी (सर्वाइकल) कैंसर के खतरों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशन में सोहना के नागरिक अस्पताल में 13 से 14 वर्ष की नाबालिग किशोरियों के लिए एचपीवी (एचपीवी - ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का आगाज कर दिया गया है। शुरुआती दो दिनों के भीतर अस्पताल में चार किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य भविष्य में महिलाओं को इस जानलेवा बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रखना है। बाजार में एचपीवी टीके की एक खुराक की कीमत दो हजार रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक है, जो आम परिवारों के लिए काफी महंगा साबित होता है। हालांकि, सरकार के इस विशेष अभियान के तहत अब यह टीका प्रदेश के सभी नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.