गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- सोहना। सरकारी कार्यालयों में काम के बोझ और सर्दी के मौसम के बीच कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में योग ब्रेक योजना ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पिछले पांच दिनों से अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों को बारी-बारी से योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। होम्योपैथिक विंग के प्रभारी डॉ. कुलभूषण ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को निरोग और चुस्त बनाना है। योग करने से न केवल शरीर की थकावट दूर होती है, बल्कि मानसिक आलस भी खत्म होता है। जब कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे, तो सरकारी कामकाज बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे, जिसका सीधा लाभ अस्पताल आने वाले आम मरीजों और नागरिकों को मिलेगा। 150 कर्मचारियों के लिए अलग-अलग सत्र ...