गुड़गांव, जनवरी 27 -- सोहना, संवाददाता। सोहना नगर परिषद सोहना में अधिकारियों की भारी कमी के कारण विकास कार्यों का पहिया जाम होने लगा है। परिषद कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के कुल चार पद स्वीकृत हैं, जिनमें से तीन पद पिछले तीन माह से रिक्त पड़े हैं। आलम यह है कि शहर के सभी 21 वार्डों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी महज एक जेई के कंधों पर टिकी है। जेई के पद खाली होने से न केवल नए प्रोजेक्ट लटक रहे हैं, बल्कि जनता से जुड़े रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। नगर परिषद के कार्यों में कनिष्ठ अभियंता की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान होती है। भवन निर्माण की अनुमति के लिए साइट सर्वे, वार्डों में मरम्मत कार्य, नई गलियों और सड़कों के निर्माण की योजना बनाना जेई की मुख्य जिम्मेदारी है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान, बर...