गुड़गांव, मई 10 -- सोहना, नरेश कुमार। लोक निर्माण विभाग का तावडू जाने वाले मार्ग की घाटी में टूटी सुरक्षा दीवारों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। बीते दो माह में घाटी क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है तथा छह से अधिक लोग घायल हो चुके है। पलवल-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 919 की सोहना से लेकर तावडू सीमा तक लोक निर्माण विभाग नूंह के अधीन आता है। लेकिन सोहना से तावडू जाने वाले मार्ग के घाटी क्षेत्र में टूटी सुरक्षा दीवार की तरफ लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को ध्यान नहीं जा रहा है। घाटी में टूटी दीवार वाले स्थानों से लेकर भारी वाहनों के टकराव से ऐसे स्थानों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। करीब तीन किलोमीटर की दूरी में 10 से 12 स्थानों पर सुरक्षा दीवार का नामोनिशान तक नहीं है। दीवार टूटी वाले स्थान से दोपहिया वाहन भी कूद...