गुड़गांव, मार्च 19 -- सोहना। शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूलों की निगरानी करने वाला सोहना का खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय इन दिनों खुद भारी स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि पूरे ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था का दारोमदार मात्र दो महिला कर्मचारियों के कंधों पर टिका हुआ है। मार्च और अप्रैल के इस नए शैक्षणिक सत्र में काम का बोझ इतना अधिक बढ़ गया है कि कार्यवाहक अधिकारी को कर्मचारियों के बीच बैठकर ही योजनाओं की रूपरेखा और मांगी जाने वाली रिपोर्ट तैयार करवानी पड़ रही है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधीन ब्लॉक के करीब 130 राजकीय (सरकारी) और 80 मान्यता प्राप्त निजी स्कूल आते हैं। इन सभी 210 स्कूलों तक शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के आदेश व योजनाएं पहुंचाना कार्यालय की मुख्य जिम्मेदारी है। इसके अलावा, इन स्कूलों में पढ़ने वाले कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.