सोहना के वार्ड-12 में वन विभाग की जमीन पर चलेगा पीला पंजा
गुड़गांव, जून 19 -- सोहना, नरेश कुमार। अरावली क्षेत्र और सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं व अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए वन विभाग ने सोहना में एक और बड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने शहर के वार्ड नंबर-12 के अंतर्गत आने वाली करीब डेढ़ एकड़ बेशकीमती जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों को ढहाने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। इसी कड़ी में वन विभाग ने गुरुवार को सबसे ज्यादा जमीन घेरने वाले तीन बड़े कब्जाधारकों को आधिकारिक नोटिस तामील कराए हैं। इन सभी को अपने अवैध निर्माण खुद हटाने के लिए 7 दिन की सख्त समय-सीमा (अल्टीमेटम) दी गई है। विभाग की इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के खंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह तो महज शुरुआत है; विभाग जल्द ही इस क्षेत्र में छोटे-बड़े करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.